फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: डंपर में भिड़ी वैन, एक बराती की मौत, सात घायल

विज्ञापन
फोटो-5-महेश कुमार (फाइल फोटो)।
विज्ञापन
नवाबगंज। कानपुर-लखनऊ हाईवे पर शुक्रवार की रात करीब एक पक्षी विहार के सामने ओवरटेक करते समय बरातियों से भरी वैन डंपर में भिड़ गई। इससे वैन में सवार एक बराती की मौत हो गई जबकि सात घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के चलते हाईवे पर करीब एक घंटे यातायात प्रभावित रहा।
विज्ञापन

असोहा थाना क्षेत्र के बरेला गांव से शुक्रवार को सदर कोतवाली क्षेत्र के भदेहा गांव बरात गई थी। रात में लौटते समय नवाबगंज पक्षी विहार के गेट नंबर दो के सामने बरातियों को लेकर लौट रही वैन आगे चल रहे डंपर को ओवरटेक करने के दौरान पीछे से टकरा गई। इससे बराती वैन में फंस गए। इससे अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को निकाला। वैन में फंसे चालक को निकालने में करीब 30 मिनट लग गए। घायलों को सीएचसी पहुंचाया। डॉक्टर ने बरेला गांव निवासी महेश (40) को मृत घोषित कर दिया। वैन में सवार सोहरामऊ थाना के खैलामऊ गांव निवासी मोहित (18), लवकुश (25), महेंद्र (35), अजगैन कोतवाली क्षेत्र के दुंदपुर गांव निवासी रामबाबू (33), गोविंद (31) , दिलीप (30) और हरचंदपुर निवासी चालक सरवन (30) को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया।
कोतवाल सुरेश सिंह ने बताया कि वैन जिस डंपर में पीछे से टकराई थी वह भाग गया था। घटना की जांच की जा रही है। साथ ही डंपर का पता लगाया जा रहा है।

फोटो-5-महेश कुमार (फाइल फोटो)।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें