फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: यार्ड में ट्रैक्टर उतारने गए श्रमिक की ट्रेन की चपेट में आकर मौत

विज्ञापन
फोटो-34- विशाल (फाइल फोटो)।
विज्ञापन
सोनिक (उन्नाव)। कानपुर-लखनऊ हाईवे पर सोनिक रेलवे स्टेशन के पास यार्ड में काम करने गए श्रमिक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। जीआरपी एसओ ने जांच की और शव का पोस्टमार्टम कराया। श्रमिक के आत्महत्या करने की चर्चा रही, हालांकि पिता ने कोई आरोप नहीं लगाया है।
विज्ञापन

माखी थानाक्षेत्र के कोटरा गांव निवासी विशाल (21) पुत्र रामकुमार प्रजापति सोनिक रेलवे स्टेशन पर रेलवे गोदाम के ठेकेदार के अंडर में काम करता था। पिता रामकुमार ने बताया कि विशाल गांव के साथी आकाश शुक्ला और विपिन के साथ उन्हीं की बाइक से काम पर गया था। मुर्तजानगर नहर के पास विशाल को उतारने के बाद आकाश और विपिन दही चौकी स्थित फैक्टरी में काम करने चले गए। विशाल अपने काम के लिए चला गया। उसे सोनिक स्थिति यार्ड में ट्रैक्टर उतरवाने थे, उसके बाद बेटा कैसे रनथ्रू ट्रेन की चपेट में आया पता नहीं चला।
चर्चा है कि वह ट्रेन के आगे लेटा था। शरीर दो हिस्सों में बंटा है। स्टेशन मास्टर की सूचना जीआरपी और आरपीएफ ने जांच की। विशाल माता-पिता का इकलौता पुत्र था। बेटे की मौत से मां ममता, बहन संध्या, कोमल और पूजा बेहाल हैं। जीआरपी एसओ धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को दे दिया गया है। तहरीर आती है तो कार्रवाई की जाएगी।

फोटो-34- विशाल (फाइल फोटो)।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें