फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: फलमंडी के पास घायल मिला युवक, शिनाख्त नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
सफीपुर। लखनऊ-बांगरमऊ मार्ग पर मियांगंज स्थित फल मंडी के पास युवक घायल मिला। पुलिस ने मियांगंज सीएचसी में भर्ती कराया। वहां से डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। उसकी पहचान नहीं हुई है।
विज्ञापन

लखनऊ-बांगरमऊ मार्ग पर मियागंज के बड़ा चौराहा के पास लगने वाली फल मंडी से बाहर बुधवार सुबह नौ बजे 40 साल का युवक घायल पड़ा था। पुलिस उसको मियागंज सीएचसी लाई। प्राथमिक उपचार के बाद पुलिस ने पहचान का भी प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। हालत गंभीर देख दोपहर साढ़े 12 बजे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने बताया कि युवक नीले रंग का लोवर, आसमानी रंग का इनर पहने है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें