फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: कार सवारों की मदद के लिए दौड़े युवक को दूसरी कार ने उड़ाया

विज्ञापन
फोटो-4- पेट्रोलपंप की दीवार में टकराने से क्षतिग्रस्त हुई कार। संवाद
विज्ञापन
सफीपुर (उन्नाव)। उन्नाव-हरदोई मार्ग पर सोमवार की रात करीब नौ बजे पेट्रोलपंप की बाउंड्री से कार टकराकर पलट गई। कार सवार लोगों की मदद के लिए दौड़े युवक को सड़क पार करते समय दूसरी कार ने टक्कर मार दी। कार में फंसकर युवक करीब 20 मीटर घिसटा गया। जिला अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई। जिन लोगों की मदद करने युवक जा रहा था वे लोग युवक को अस्पताल पहुंचाने की बजाय कार छोड़कर भाग गए।
विज्ञापन

सफीपुर कोतवाली के गांव सरांय अख्तियारपुर निवासी अर्जुन (30) मां रामश्री को लेकर कस्बा स्थित तिलक समारोह में शामिल होने साइकिल से आया था। रात में लौटते समय उन्नाव-हरदोई मार्ग पर कस्बे के बाहरी छोर पर पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार बेकाबू कार पेट्रोल पंप की बाउंड्री से टकरा गई। मां रामश्री ने बताया कि टकराने के बाद कार पलटी तो अर्जुन ने साइकिल किनारे रोकी और कार में सवार लोगों की मदद के लिए दौड़ा।
सड़क पार करते समय दूसरी तेज रफ्तार कार ने बेटे को टक्कर मार दी। पैंट कार में ही फंस जाने से वह 20 मीटर सड़क पर घिसटता चला गया। राहगीरों ने अर्जुन को सीएचसी पहुंचाया, गंभीर हालत में डाॅक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। रास्ते में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

मां ने बताया कि बेटा पुताई का काम करता था। बड़े भाई रामधीरज और मुंशीलाल की चंडीगढ़ में काफी समय पहले हादसे में मौत हो गई थी। तीन बेटे अमरजीत, रंजीत और चंद्रराज चंडीगढ़ में मजदूरी करते हैं। बड़ी बहन सियापति गांव में साथ रहती है। उधर, पेट्रोल पंप की बाउंड्री से टकराई कार कई पलथे खाकर परिसर के अंदर जाकर पलट गई। सुरक्षा बैलून खुल जाने से उसमें सवार युवक बाल-बाल बच गए और कार छोड़ भाग हुए ।
कोतवाली प्रभारी एसएन त्रिपाठी ने बताया कि शव कब्जे में लेकर पोस्मार्टमहाउस भेजा गया है। टक्कर मारने वाली कार की जानकारी सीसीटीवी की मदद से की जा रही है ।

बेटे की मौत से मां बदहवास
अपनी आंखों के सामने बेटे को तड़पता देख मां रामश्री बदहवास हो गई। रामश्री ने बताया कि बेटा अर्जुन हमेशा दूसरों की मदद के लिए आगे रहता था। कार टकराने के बाद उसे जाने से रोकने का प्रयास लेकिन वह नहीं माना।

फोटो-4- पेट्रोलपंप की दीवार में टकराने से क्षतिग्रस्त हुई कार। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें