फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: अहाते में काटे जा रहे थे मवेशी, पांच पर प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
पुरवा। मझखोरिया गांव स्थित अहाते में बिना अनुमति मवेशी काटने की सूचना पर सीओ तेज बहादुर सिंह ने पुलिस के साथ जांच की। मौके से मवेशियों की हड्डियां, धारदार हथियार और दो लोडर बरामद हुए। इस मामले में पांच नामजद और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन


शनिवार को सीओ तेज बहादुर सिंह मौरांवा कस्बे में गश्त कर रहे थे। उन्हें सूचना मिली कि मझखोरिया गांव निवासी कामरान के अहाते में अवैध रूप से मवेशी काटे जा रहे हैं। अहाते के पास बने तालाब में हड्डियां और खून फेंका जाता है। स्थानीय लोग दुर्गंध से परेशान है। इस पर सीओ ने तुरंत पुलिस के साथ अहाते में दबिश दी।
जांच में मौके पर बड़ी मात्रा में मवेशियों की हड्डियां पाई गईं। इसके अलावा गड़ासा, छूरा, कुल्हड़ी, रस्सी, बोरी और दो लोडर भी बरामद हुए। सीओ ने उपनिरीक्षक को तत्काल प्राथमिकी दर्ज करने के आदेश दिए। उपनिरीक्षक सुरेंद्र कुमार की तहरीर के आधार पर कामरान, अनवार, हसीन, रेहान और कमाल के दामाद सहित अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें