फोटो-32-बीएसए कार्यालय में आयोजित रसोईया पाक कला प्रतियोगिता में बनाए गए व्यंजनों की जानकारी ले
उन्नाव। बीएसए कार्यालय परिसर में जिलास्तरीय रसोइया पाक कला प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें प्रतियोगिता में 30 रसाेइयों ने प्रतिभाग किया। मालती ने पहला स्थान हासिल किया।
प्रतियोगिता की शुरुआत सीडीओ कृतिराज ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। उन्होंने रसोइयों को पूरी सफाई के साथ स्वादिष्ट और पौष्टिक भोजन पकाने के लिए कहा। रसाेइयों को वही भोजना पकाना था, जो मेन्यू लिखा था। निर्णायकों में शामिल खाद्य सुरक्षा अधिकारी आकांक्षा जायसवाल, डूडा कार्यालय की शक्ति रसोई से कहकशा बेगम, जीजीआईसी से रिजवाना आरिफ और जिला व्यायाम शिक्षिका अनीता वर्मा ने प्रस्तुतीकरण, भोजन की गुणवत्ता और स्वाद के अनुसार सभी को अंक प्रदान किए।
प्रतियोगिता में पहला स्थान सफीपुर के मखदूमपुर कंपोजिट की रसोइया मालती को पहला स्थान मिलने पर 3500 रुपये और प्रमाणपत्र दिए गए। दूसरा स्थान बांगरमऊ के छंगनलालखेड़ा प्राथमिक स्कूल की रानी देवी को 2500 रुपये और तीसरी विजेता सिकंदपुरकर्ण ब्लॉक के शिवसिंहखेड़ा प्राथमिक स्कूल की अनीता को 1500 रुपये और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। अन्य प्रतिभागियों को 300 रुपये और प्रमाणपत्र दिए गए। डीआईओएस सुनीलदत्त और बीएसए शैलेष कुमार पांडेय मौजूद रहे।
संचालन एसआरजी डॉ. रचना सिंह ने किया। आयोजन एमडीएम के जिला समन्वयक रामजी ने कराया। इस दौरान निशा तोमर, अनुदीप श्रीवास्तव, प्रज्ञा शुक्ला, मीनू, आकाश स्वदेश और सुजाता गुप्ता मौजूद रहीं।