फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: मूकबधिर किशोर ने सात साल की बच्ची से किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
चकलवंशी (उन्नाव)। एक गांव में सामुदायिक शौचालय में लघुशंका के लिए गई सात साल की बच्ची के साथ मूकबधिर किशोर ने दुष्कर्म किया। बच्ची के चिल्लाने पर आरोपी भाग गया। सूचना पर पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया और पीड़ित बच्ची को सफीपुर सीएचसी पहुंचाया। वहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

माखी थानाक्षेत्र के एक गांव के बाहर बने सामुदायिक शौचालय में शुक्रवार की शाम सात साल की बच्ची लघुशंका के लिए गई थी। बच्ची को जाते देख पड़ोस का ही 15 साल का मूकबधिर किशोर पहुंचा और बच्ची से दुष्कर्म किया। बच्ची के चीखने पर आरोपी भाग निकला। चीख सुनकर पहुंचे परिजनों ने बच्ची को अस्तव्यस्त हालत में देखा तो सन्न रह गए। सूचना पर थानाध्यक्ष योगेश कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और जांच की। पीड़िता को सीएचसी ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में जिला महिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना के बाद आरोपी को पुलिस ने गांव के बाहर से ही पकड़ लिया।
थानाध्यक्ष ने बताया कि बच्ची को मेडिकल के लिए भेजा है। आरोपी को पकड़ लिया है। परिजन दुष्कर्म का आरोप लगा रहे हैं। जांच की जा रही है। रही है। तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें