उन्नाव। लखनऊ-कानपुर रेलमार्ग पर शांतिनगर स्थित शराब मिल के पास कासगंज पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। सदर कोतवाली के मोहल्ला शांतिनगर निवासी शफीक (20) पुत्र रजा हुसैन कानपुर में कबाड़ का काम करता था। बृहस्पतिवार को वह घर आया था।
शुक्रवार सुबह करीब 7:30 बजे वह टहलने के लिए निकला था। शराब मिल के पास रेलवे लाइन पार करते समय लखनऊ से कानपुर जा रही कासगंज पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आया और उसकी मौत हो गई। कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच कर दोपहर बाद शव का पोस्टमार्टम कराया। कानपुर के श्यामनगर निवासी बहनोई नाजिम ने बताया कि उसकी शादी नहीं हुई थी। बेटे की मौत से मां अनीशा, भाई सहीम और हसीन के साथ बहन रुकसाना बेहाल हैं। कोतवाल चंद्रकांत मिश्र ने बताया कि ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हुई थी, शव का पोस्टमार्टम करा दिया गया है।