उन्नाव। शहर के बड़े चौराहे पर तेज रफ्तार ऑटो ने बाइक सवार तीन युवकों को टक्कर मार दी जिससे वे घायल हो गए। युवकों ने भाग रहे ऑटो चालक का पीछा किया तो साथियों को बुलाकर उनकी पिटाई करवा दी। घटना के समय वहां से गुजर रहे एसपी ने गाड़ी रुकवाकर मामले की जानकारी ली और कोतवाली पुलिस को बुलाकर घायलों को अस्पताल भिजवाया।
कोतवाली क्षेत्र के नांदाखेड़ा गांव के सुभाष अवस्थी, आर्यन मिश्र और विनोद कुमार बृहस्पतिवार दोपहर बाइक से छोटे चौराहे की ओर जा रहे थे। झंडेश्वर मंदिर के पास एक तेज रफ्तार ऑटो ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी और चालक भागने लगा। सड़क पर गिरने से तीनों युवक घायल हो गए। युवकों ने उठकर ऑटो का पीछा किया तो चालक ने छोटे चौराहे पर अपने साथियों को बुलाकर तीनों की पिटाई करवा दी।
वहां से गुजर रहे एसपी जयप्रकाश सिंह ने गाड़ी रुकवाई। एसपी को देखकर ऑटो चालक और उसके साथी मौके से फरार हो गए। एसपी ने कोतवाल को बुलाकर घायलों को कोतवाली भिजवाकर डॉक्टरी कराई। पीड़ित सुभाष की तहरीर पर ऑटो नंबर के आधार पर चालक मो. सैफ और अन्य अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच कर