फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: सड़क हादसे में घायल युवक ने दम तोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
चकलवंशी। सड़क हादसे में घायल युवक की दस दिन तक चले इलाज के बाद कानपुर के उर्सला अस्पताल में मौत हो गई। कानपुर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

माखी थाना क्षेत्र के लूटापुर निवासी सुरेश कुमार ने बताया कि बेटा सुभाष राठौर (38) छोटे भाई दिलीप के साथ 12 जनवरी को बाइक से सफीपुर से चकलवंशी लौट रहे थे। दोपहर लगभग चार बजे हरदोई-उन्नाव मार्ग पर हरदोई की ओर जा रही बस ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से घायलों को सफीपुर सीएचसी पहुंचाया। वहां से परिजन निजी अस्पताल ले गए। फायदा न होने पर कानपुर के उर्सला अस्पताल में भर्ती कराया। बृहस्पतिवार की रात इलाज के दौरान बड़े भाई सुभाष ने दम तोड़ दिया। घायल दिलीप का संडील के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। सुभाष की मौत की सूचना पर पत्नी उर्मिला तीन बेटियां कशिश (18), अनन्या (16), आख्या (14) बेहाल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी योगेश कुमार सिंह ने बताया कि हादसे की प्राथमिकी दर्ज है। बस को कब्जे में ले लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें