सफीपुर। दो दिन पहले जमलदीपुर गांव स्थित एक पेट्रोल पंप के पास मिले वृद्ध के शव की पहचान हो गई। अखबारों में खबर छपने के बाद मृतक के बेटे ने पुलिस से संपर्क किया। पुलिस ने पोस्टमार्टम ले जाकर शव दिखाया तो पिता का बताते पहचान की। बताया कि वह मानसिक रूप से अस्वस्थ थे।
सदर कोतवाली के मगरवारा निवासी इखलाख ने सफीपुर पुलिस को तहरीर देकर बताया कि पिता हुसैना मानसिक बीमार थे, उनका रामा मेडिकल कालेज कानपुर में चल रहा था। चार जनवरी को पिता बिना किसी को बताए घर से निकल गए। काफी प्रयास करने के बाद भी कुछ पता न लगने पर पांच जनवरी को पिता की गुमशुदगी दर्ज कराई थी।
एसओ एसएन त्रिपाठी में बताया कि मृतक के बेटे ने शव की पहचान की है। मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।