फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: शॉर्ट सर्किट से नूडल्स फैक्टरी में लगी आग

विज्ञापन
फोटो-12- नूडल्स बनाने वाली फैक्टरी में आग लगने के बाद उठती लपटें।
विज्ञापन
हसनगंज। मोहान-मलिहाबाद मार्ग पर ऊंचाद्वार गांव के पास स्थित नूडल्स फैक्टरी में रविवार की रात आग लग गई। ग्रामीणों की सूचना पर आधे घंटे बाद अग्निशमन विभाग की टीम तीन दमकल गाड़ियों के साथ पहुंची। चार घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फैक्टरी प्रबंधन के अनुसार वायरिंग में शार्टसर्किट से आग लगने और करीब 15 लाख का नुकसान होने का अनुमान है।
विज्ञापन

हसनगंज कोतवाली के ऊंचाद्वार गांव के बाहर स्वाद एग्रो इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड के नाम से नूडल्स, पास्ता और अन्य फास्टफूड की फैक्टरी में रविवार की रात आग लग गई। पास में ही रहने वाले शिवा रावत ने पुलिस और अग्निशमन केंद्र को सूचना दी। आधे घंटे बाद फायर ब्रिगेड की एक दमकल के साथ पहुंची और आग बुझाना शुरू किया। लपटें बढ़ती देख उन्नाव और बांगरमऊ से दो और दमकल बुलाई गईं। काफी मशक्कत के बाद सोमवार सुबह सात बजे आग पर काबू पाया।
ग्रामीणों में इस घटना को लेकर कई तरह की चर्चाएं हैं। वहीं प्रशासन या पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि न कर फिलहाल घटना की जांच की बात कही जा रही है। कर रही है।
विज्ञापन

फैक्टरी मलिक हसीब खान ने बताया कि शार्ट सर्किट से आग लगने का अनुमान है। सरसों का तेल, पास्ता, मैक्रोनी, दलिया, आटा, बेसन, सोया बड़ी व अन्य सामान जल गया। बताया कि मशीनों को भी नुकसान पहुंचा है। कोतवाल शरद कुमार ने बताया कि तीन दमकल ने आग पर काबू पा लिया है। एक दमकल अभी भी मौके पर है।


ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के तहत हुई थी फैक्टरी की स्थापना
फैक्टरी मालिक हसीब खान ने बताया कि साल 2021-22 में ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के अंतर्गत फैक्टरी की स्थापना की गई थी। फैक्टरी में सरसों का तेल, पास्ता, मैक्रोनी, दलिया, आटा, बेसन एवं सोया बड़ी का उत्पादन किया जाता था। उत्पादित सामग्री की आपूर्ति अंबेडकर नगर, लखनऊ, उन्नाव सहित कई कई जिलों में की जाती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें