नवाबगंज। बगहरी गांव में रात आठ बजे छात्र का घर के अंदर बरामदे में मफलर के फंदे से शव लटका मिला। घटना के समय माता-पिता छोटे बेटे के साथ दवा लेने गए थे, घर लौटने पर पता चला, पुलिस ने जांच की।
अजगैन कोतवाली क्षेत्र के बगहरी गांव निवासी सर्वेश शुक्ला का बेटा शिवा (15) कक्षा आठ का छात्र था। पिता ने बताया कि बृहस्पतिवार को वह पत्नी पिंकी और छोटे बेटे के साथ दवा लेने डॉक्टर के पास गए थे, वहां से लौटे तो देखा बेटे का शव मफलर के फंदे से लटक रहा है। यह देख वह बेहाल हो गए। उन्होंने बताया कि बेटे के यह कदम क्यों उठाया, इसका अभी हम लोगों को भी खुद पता नहीं है। कोतवाल सुरेश सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई होगी।