फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: नशे में दौड़ा रहे थे कार, बाईपास रोड पर डिवाइडर पर चढ़कर पलटी

विज्ञापन
फोटो-2- आदर्शनगर मोहल्ले में कार पलटने वाले घटना स्थल पर मौजूद एसपी जयप्रकाश सिंह। स्रोत: पुलिस
विज्ञापन
उन्नाव। गदनखेड़ा बाईपास मार्ग पर आदर्श नगर के पास मंगलवार की रात तेज रफ्तार कार बेकाबू होकर डिवाइडर पर चढ़ने के बाद पलट गई। इसी दौरान मार्ग से निकल रहे एसपी ने गाड़ी रोकवाई और कार में फंसे दो लोगों को निकलवाया और कार को सीधा कराया। कार सवार दोनों नशे में होने पर शांतिभंग में चालान किया है।
विज्ञापन

दही थाना क्षेत्र के आवास विकास-मोहल्ला निवासी फहद खान (38) साथी औद्योगिक क्षेत्र निवासी अनवर खान (36) के साथ कार से मंगलवार की रात 11:30 बजे शराब के नशे में कार से घूम रहा था। कार फहद खान चला रहा था। गांधीनगर तिराहा-ललऊखेड़ा मार्ग पर आदर्शनगर स्थित मिठाई की दुकान के सामने कार डिवाइडर पर चढ़कर पलट गई।
वहां से गुजर रहे एसपी जयप्रकाश सिंह, एएसपी अखिलेश सिंह, प्रशिक्षु सहायक पुलिस अधीक्षक संचित शर्मा रुके और साथी पुलिस कर्मियों के सहयोग से गाड़ी को सीधा कराया। कार सवार दोनों युवकों को नशे में देख एसपी ने उनके साथी दही चौकी निवासी पंकज यादव को बुलाकर सुपुर्द किया। बुधवार को दोनों युवकों का शांतिभंग में चालान किया गया। कोतवाल चंद्रकांत मिश्र ने बताया कि दोनों युवक कार में नशे की हालत में मिले थे, दोनों का शांतिभंग में चालान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें