नवाबगंज। लखनऊ-कानपुर हाईवे पर बिचपरी गांव के पास कार की टक्कर से बाइक सवार फैक्टरी श्रमिक की मौत हो गई। वह हेलमेट लगाए थे।
अजगैन कोतवाली के बिचपरी गांव के अनिल सिंह (30) बुधवार दोपहर बाइक से बशीरतगंज साप्ताहिक बाजार सब्जी लेने जा रहे थे। गांव से जैसे ही वह हाईवे पर आए लखनऊ की ओर से आ रही कार की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने एंबुलेंस से नवाबगंज सीएचसी पहुंचाया। डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
अनिल की पत्नी मानसी ने बताया कि पति दही चौकी स्थित फैक्टरी में काम करते थे। तीन बच्चों में दिव्यांश, अंकुश और अनुराग हैं। कोतवाल सुरेश सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। टक्कर मारने वाली कार को कोतवाली में खड़ा कराया गया है। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।