फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: छात्रों ने गजल और लोकगीतों से मोहा मन

विज्ञापन
फोटो-30 भारतीय संगीत महाविद्यालय में संगीत प्रस्तुत करते छात्र। स्रोत: शिक्षक
विज्ञापन
उन्नाव। भारतीय संगीत महाविद्यालय में आयोजित संगीत धारा कार्यक्रम में संगीत और वादन के छात्रों ने मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। शास्त्रीय गायन, वादन, गीत, भजन, गजल और लोकगीतों की प्रस्तुतियों को सराहा गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ वंदे मातरम के सामूहिक गायन से हुआ। राग भैरवी में आदित्य, आरुषि, ऐश्वर्या, अनिकेत ने छोटा ख्याल विस्तार आलाप और ताने प्रस्तुत किए। वहीं दिव्यांशीराज, संजीव सिंह, सिराज अहमद ने पंजाबी ताल में अपना युगल तबला वादन प्रस्तुत किया। अन्नपूर्णा त्रिपाठी ने राग भीमपलासी शास्त्रीय गायन प्रस्तुत किया। जिसमें उन्होंने ‘बड़ा ख्याल छोटा ख्याल है, पिया पास ले जा रे’ खूबसूरत अंदाज में प्रस्तुत किया। अनित ने जिंदगी एक सफर है सुहाना गीत प्रस्तुत किया, आदित्य ने गजल प्रस्तुत की।
ऐश्वर्या त्रिपाठी ने लोग कहते हैं अजनबी गजल प्रस्तुत की। आरुषि ने नन्ही-नन्हीं बुंदिया रे लोकगीत वहीं नलिनी त्रिपाठी ने लोकगीत प्रस्तुत किया। श्रुति सिंह ने अपने गायन से कार्यक्रम का समापन किया इस दौरान डॉ. विजय अवस्थी, देवीप्रसाद, प्रखर प्रताप सिंह, महेंद्र यादव, हिम्मत सिंह, दीप्ति, मुकेश कुमार सहित बड़ी संख्या में श्रोता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें