फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: बलिदान दिवस पर याद किए गए राव राम बक्श सिंह

विज्ञापन
फोटो-28- बलिदान दिवस कार्यक्रम को संबो​धित करते वीर प्रताप सिंह। स्रोत: आयोजक
विज्ञापन
बीघापुर। सन 1857 क्रांति के नायक अमर शहीद राव राम बक्श सिंह को उनके 167वें बलिदान दिवस पर याद किया गया। बक्सर शहीद स्थल पार्क स्थित प्रतिमा पर क्षेत्रीय बैसवारा कल्याण समिति द्वारा आयोजित कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, साहित्यकारों व समाजसेवियों ने श्रद्धासुमन अर्पित कर याद किया।
विज्ञापन

सपा नेता अंकित सिंह परिहार ने कहा कि बैसवारे के अमर सपूत वीर योद्धा राव साहब ने 1857 में ही स्वतंत्रता की नींव रख दी थी। कहा कि बैसवारा की वह धरती है जिसकी मिट्टी जिसने भी माथे पर लगा लिया, वह कभी परिचय का मोहताज नहीं हुआ। समिति अध्यक्ष मुन्ना सिंह अवधूत ने कहा कि राव साहब बैसवारा ही नहीं पूरे राष्ट्र की अमूल्य धरोहर हैं। पुष्प फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह ने कहा कि भारत के स्वतंत्रता आंदोलन में राव साहब का अमिट योगदान है। उन्होंने बक्सर के मैदान में अंग्रेजों के छक्के छुड़ा दिए थे। राव साहब जैसे राष्ट्र भक्तों के चलते ही हमारा देश स्वतंत्र हो सका। उन्होंने जनपद मुख्यालय में राव साहब की भव्य प्रतिमा स्थापित कराने में सहयोग करने की बात कही।
इस मौके पर हरिओम सिंह, राज बक्श सिंह, सूरज सिंह, बृजेंद्र सिंह राजू, योगेंद्र सिंह, पवन पासवान, आशू बाजपेयी आदि ने भी श्रद्धासुमन अर्पित किए। अध्यक्षता डाॅ. एसपी सिंह व संचालन वीर प्रताप सिंह ने किया। इस अवसर पर तेजबहादुर सिंह, मुन्ना सिंह बक्सर, इकबाल सिंह, विश्वनाथ सिंह, अवधेश बाजपेयी, मानवेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें