फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: मां की डांट से आहत किशोरी ने फंदा लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। चुभनाखेड़ा गांव में किशोरी का घर में फंदे से शव लटका मिला। पुलिस ने जांच की तो पता चला कि मां ने मोबाइल का अधिक प्रयोग करने पर डांट दिया था। इससे आहत होकर आत्मघाती कदम उठा लिया।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के चुभनाखेड़ा गांव निवासी प्रदीप साहू की बेटी परिधि (13) कोतवाली क्षेत्र के अकरमपुर स्थित एक स्कूल में कक्षा आठ की छात्रा थी। पिता ने बताया कि रविवार की सुबह 10:30 बजे मां सुनीता ने उसे फोन का अधिक प्रयोग करने पर डांट दिया और फिर वह खाना बनाने लगीं। कुछ देर बाद देखा तो परिधि का शव कमरे में मफलर के फंदे से लटक रहा था। जिंदा समझ उसे फंदे से उतारकर जिला अस्पताल लाए। यहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। वह पांच भाई-बहनों में सबसे छोटी थी। कोतवाल चंद्रकांत सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें