फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: युवक का बाग में फंदे से लटका मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
असोहा। सेमरी गांव में युवक का शव गांव के बाहर एक बाग में गमछे के फंदे से लटका मिला। पुलिस ने जांच की, उसके पैर जमीन पर छू रहे थे। मामला संदिग्ध देख पुलिस ने शव पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया है।
विज्ञापन

थानाक्षेत्र के सेमरी गांव निवासी सलारे सिंह (52) का शव मंगलवार दोपहर गांव से एक किलोमीटर दूर शिवशंकर शुक्ला की बाग में बरगद के पेड़ में गमछे के फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। ग्रामीणों ने बताया कि सलारे गांव में मजदूरी करते थे। परिवार में कोई नहीं है। बड़े भाई लालू सिंह परिवार सहित लखनऊ के बंथरा में रहते हैं। ग्रामीणों के अनुसार शव पैर जमीन पर रखे होने से हत्या का अंदेशा है।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष फूलसिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया गया है। बुधवार को पीएम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें