फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: गणित ओलंपियाड में रत्नेश अव्वल

विज्ञापन
फोटो- 17- परीक्षा देते छात्र-छात्राएं। स्रोत: विद्यालय - फोटो : घायल पूनम।
विज्ञापन
बांगरमऊ। जगटापुर स्थित कानपुर पब्लिक इंटर काॅलेज में उच्च प्राथमिक विद्यालय व कंपोजिट विद्यालयों के बच्चों की ब्लॉकस्तरीय गणित ओलंपियाड की परीक्षा हुई। इसमें उच्च प्राथमिक विद्यालय गोसाईंखेड़ा के छात्र ने पहला स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

ब्लॉक बांगरमऊ क्षेत्र के 45 उच्च प्राथमिक एवं कंपोजिट विद्यालयों से दो-दो बच्चे इस परीक्षा में शामिल हुए। परीक्षा में प्रथम स्थान उच्च प्राथमिक विद्यालय गोसाईंखेड़ा के छात्र रत्नेश ने हासिल किया। इसी विद्यालय के छात्र कार्तिकेय दूसरे और धन्नापुरवा सकरौली कंपोजिट की छात्रा पारुल गौतम तीसरे स्थान पर रहीं। इसके अलावा टाॅप-10 में उज्जवल शुक्ला, आयुष, रागनी राठौर, अमृता, शुभम, आदर्श, शिवम कश्यप शामिल हैं।
बीईओ देवेंद्र सिंह ने बताया कि इन सभी को 11 नवंबर को होने वाली जनपदस्तरीय गणित ओलंपियाड परीक्षा में शामिल होने का मौका मिलेगा। उच्च प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष नरेंद्र सिंह, संदर्भदाता राजकुमार द्विवेदी, अनुज विश्वकर्मा, शशांक चौहान, निशांत सिंह, सर्वेश कुमार, देवेंद्र प्रताप सिंह, अखिलेश सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें