हसनगंज। टीकाराम खेड़ा गांव के बाहर श्रमिक का शव घर से 500 मीटर दूर पेड़ से रस्सी के फंदे से लटका मिला। पुलिस ने जांच की। परिजनों ने शराब का लती बताया।
हसनगंज कोतवाली क्षेत्र के टीकाराम खेड़ा गांव में मंगलवार रात दस बजे रामबिलास (25) लकड़ी काटने का काम करता था। पिता भिम्मा ने बताया कि बेटा शराब का लती था। अक्सर नशे में रहता था। समझाने पर झगड़ा करता था। इसके पहले भी दो बार फंदे लटकने की कोशिश कर चुका था। वह इकलौता पुत्र था। मां की बीमारी से मौत हो चुकी है। कोतवाल शरद कुमार ने बताया कि परिजनों ने किसी प्रकार का कोई आरोप नहीं लगाया है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।