फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: फसल की रखवाली करने गए किसान की करंट से मौत

विज्ञापन
फोटो-6- अतुल (फाइल फोटो)
विज्ञापन
असोहा (संवाद)। दाऊखेड़ा गांव में फसल की रखवाली करने गए किसान की लटक रही हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई। बिजली निगम पर लापरवाही का आरोप लगा परिजनों ने हंगामा किया। सपा नेता ने अधिकारियों से बात कर हर संभव मदद का आश्वासन दिया। करीब पांच घंटे बाद शव उठा।
विज्ञापन

दाऊखेड़ा गांव निवासी अतुल (20) पुत्र लल्ला यादव खेत में फसल की रखवाली करने गया था। बड़े भाई सुरदीप ने बताया कि खेत घर से 200 मीटर दूर हैं। बुधवार सुबह सात बजे जब भाई घर नहीं आया तो बुलाने गए। वहां देखा तो उसका शव पड़ा था। पास में ओस से भीगा डंडा पड़ा था। आशंका है कि मवेशी भगाते समय गीला डंडा लटक रही हाईटेंशन लाइन में छूने से करंट लगने से अतुल की मौत हो गई। परिजन शव को लेकर गांव पहुंचे और बिजली निगम पर लापरवाही का आरोप लगा हंगामा करने लगे।
सूचना पर एसओ फोर्स के साथ पहुंचे और समझाने का प्रयास किया लेकिन परिजन जिम्मेदारों पर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग करने लगे। पूर्व विधायक उदयराज यादव और पूर्व ब्लॉक प्रमुख बीतेंद्र यादव भी पहुंचे। परिजनों को ढांढस बंधाया। घटनास्थल पर आए बिजली निगम के एक्सईएन वीडी यादव, एसडीओ अनिल वर्मा और नायाब तहसीलदार नीरज चतुर्वेदी से बात कर पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दिलाने के साथ जर्जर तार बदलवाने की मांग की। तब परिजन माने। करीब पांच घंटे बाद पूर्वाह्न 11 बजे शव उठाया गया। सुरदीप ने बताया कि एक साल पहले पिता की मौत हो चुकी है। पहले पति और अब बेटे की मौत से मां लीलावती, बड़ा भाई सुरदीप और बहन नैंसी बेहाल हैं।
विज्ञापन

एक्सईएन वीडी यादव ने बताया कि हाईटेंशन लाइन बदलने के लिए कार्यदायी संस्था यूनिवर्सल और उससे जुड़े अधिकारियों से कहा गया लेकिन उन लोगों ने ध्यान नहीं दिया। इसकी जांच कराई जाएगी। थानाध्यक्ष निखलेश कुमार ने बताया सूचना के आधार पर शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। परिजनों ने अभी कोई तहरीर नहीं दी है।

तीन साल में नहीं हुआ सुधार, मां-बेटी की भी हो चुकी है मौत
असोहा। लालाखेड़ा से जगदीशपुर को गई हाईटेंशन लाइन 10 साल से जर्जर है। कई ऐसे स्थान हैं जहां तार की ऊंचाई बहुत कम हैं। इससे दुर्घटना का खतरा रहता हैं। 12 अक्तूबर 2022 को खेतों की रखवाली करने गए दाऊखेड़ा निवासी बिठाना और विवाहित बेटी ममता की भी उसी स्थान पर टूटे तार पड़े होने से करंट से मौत हो गई थी। तब ग्रामीणों ने 16 घंटे हंगामा किया था। उस समय भी बिजली निगम के अधिकारियों ने जर्जर लाइन जल्द बदलवाने का आश्वासन दिया था लेकिन कोई काम नहीं हुआ। लापरवाही का परिणाम यह हुआ कि एक और युवक को जान गंवानी पड़ी।

फोटो-6- अतुल (फाइल फोटो)

फोटो-6- अतुल (फाइल फोटो)

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें