फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: किशोरीखेड़ा वार्ड उपचुनाव में 44.94 फीसदी मतदान

विज्ञापन
फोटो-17-उपचुनाव में मतपेटी में मतपत्र डालतीं महिला मतदाता। संवाद
विज्ञापन
उन्नाव। शहर के किशोरीखेड़ा वार्ड में सभासद पद के उपचुनाव में 44.94 फीसदी वोट पड़े। सपा उम्मीदवार लक्ष्मीकांत, निर्दलीय प्रत्याशियों रेखा, नीरज और सर्वेश की किस्मत मतपेटियों में बंद हो गई। सदर तहसील में बने स्ट्रांगरूम में मतपेटियां रखवा दी हैं। मतगणना 17 अक्तूबर को सुबह आठ बजे से होगी।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद उन्नाव के वार्ड 26 किशोरीखेड़ा के सभासद रहे दिनेश कुशवाहा का मार्च में निधन हो गया था। यहां के उपचुनाव के लिए बुधवार सुबह सात बजे से मतदान शुरू हुआ। शुरुआती समय में तो वोटिंग की रफ्तार सही रही लेकिन दोपहर में चारों बूथों पर सन्नाटा छा गया। शाम चार बजे के बाद फिर वोटर निकले और मताधिकार का प्रयोग किया। शाम पांच बजे मतदान प्रक्रिया समाप्त हो गई। 4275 में से 1921 मतदाताओं ने वोट डाले। चुनाव अधिकारी ने मतपेटियों को सीलकर कड़ी सुरक्षा में सदर तहसील में बने स्ट्रांगरूम में रखवा दिया। एसडीएम सदर क्षितिज द्विवेदी, सीओ सिटी दीपक यादव, सीओ बांगरमऊ अरविंद चौरसिया व तहसीलदार सुरभि गौतम सहित अन्य अधिकारी बूथों का निरीक्षण कर चुनावी प्रक्रिया का जायजा लेते रहे।

मतदान में पुरुष आगे, महिलाएं पीछे
मतदान में पुरुष महिलाओं से आगे रहे। 1921 में 1037 पुरुषों ने मतदान किया जबकि 884 महिलाएं ही वोट डालने पहुंचीं। इस दौरान पहचान पत्र को लेकर कई वोटरों को रोका गया जिससे प्रत्याशियों और चुनाव कर्मियों के बीच बहस भी हुई। उच्चाधिकारियों ने मामला शांत कराया।

फोटो-17-उपचुनाव में मतपेटी में मतपत्र डालतीं महिला मतदाता। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें