फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: कस्तूरबा स्कूलों की महानिदेशक कार्यालय से होगी ऑनलाइन निगरानी

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय स्कूलों की अब महानिदेशक कार्यालय से ऑनलाइन निगरानी करने की तैयारी शुरू कर दी गई है। इसके लिए सीसीटीवी की संख्या भी बढ़ाई जा रही है। प्रत्येक स्कूल में 28 सीसीटीवी और लगाए जाएंगी। अभी तक इन स्कूलों में पांच-पांच कैमरे लगे हैं। निदेशालय के अलावा बीएसए भी अपने मोबाइल पर भी कभी, किसी भी स्कूल को ऑनलाइन देख सकेंगी और छात्राओं से बातचीत भी कर सकेंगी।
विज्ञापन

लखनऊ के खुजौली कस्तूरबा विद्यालय में छात्राओं के उत्पीड़न की घटना के बाद बा स्कूलों की सुरक्षा और बढ़ाने की तैयारी शुरू हो गई है। जिले के 13 ब्लॉकों में कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय स्कूल संचालित हैं। इसमें कक्षा छह से आठ तक 1300 छात्राएं पढ़ाई कर रही हैं। वहीं छह ब्लॉकों में एकेडमिक ब्लॉक बनाए गए हैं, जहां कक्षा आठ पास कर कक्षा नौ की पढ़ाई करने वाली छात्राएं रुकती हैं।
अभी तक इन स्कूलों में पांच-पांच सीसीटीवी लगे हुए थे। स्कूल की गतिविधियां उसमें कैद होने के बाद वहां की वार्डर ही उसे देख सकती थीं। जब कभी कोई अधिकारी निरीक्षण के लिए जाता तो वह देख पाता था। लेकिन लखनऊ की घटना के बाद अब सुरक्षा और बढ़ने जा रही है।
विज्ञापन

वर्जन...
बालिकाओं की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता
उपनिदेशक डॉ. मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि बालिकाओं की सुरक्षा प्राथमिकता है। सीसीटीवी बढ़ाने पर काम शुरू कर दिया गया है। बा स्कूलों की हर गतिविधि पर नजर रखने का प्रयास है, ताकि किसी प्रकार की घटना न होने पाएं और छात्राएं अपने को सुरक्षित महसूस कर पढ़ाई कर सकें। बीएसए अमिता सिंह ने बताया कि अभी तक सीसीटीवी की निगरानी कॉलेज से ही होती थी, लेकिन अब मोबाइल से सीसीटीवी को जोड़ा जाएगा, ताकि हर समय इस पर नजर रखी जा सके।

प्राचार्य महीने में चार और उपनिदेशक एक बार करेंगे निरीक्षण
उन्नाव। उपनिदेशक मुकेश सिंह ने बताया कि सीसीटीवी बढ़ाने के साथ निरीक्षण भी बढ़ाए जाएंगे। इस व्यवस्था के तहत डायट प्राचार्य महीने में चार बा स्कूलों का निरीक्षण करेंगे। उपनिदेशक को एक स्कूल का निरीक्षण करना है। वहीं बीएसए को हर महीने चार, बीईओ को प्रत्येक सप्ताह में चार और जिला समन्वयक को महीने में दो बार निरीक्षण करना अनिवार्य किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें