फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: युवक की हत्या में फरार आरोपी के घर नोटिस चस्पा

विज्ञापन
विज्ञापन
अचलगंज। युवक की हत्या में तीन महीने से फरार आरोपी ने अब तक न्यायालय में हाजिर नहीं हुआ। इस पर पुलिस ने मुनादी कराकर उसके घर के बाहर नोटिस चस्पा कराया है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष राजेश पाठक ने बताया कि रमचरामऊ-कंचनखेड़ा के बीच नाले में सात जुलाई को गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के अखलाक नगर निवासी इमरान उर्फ काले (30) की हत्या कर शव सिटी ड्रेन के दलदल में फेंक दिया गया था। घटना के खुलासे में जुटी पुलिस जब आठ जुलाई को इमरान के घर पहुंची थी तो पता चला कि सात जुलाई की रात नौ बजे इमरान उर्फ काले तुरकिया बदरका निवासी फरमान उर्फ चुन्ना, उसी गांव के रफीक के साथ बाइक से कर्मी बिजलामऊ की ओर जाते दिखा था।
शक के आधार पर पुलिस ने फरमान को पूछताछ के लिए उठाया था, तब मृतक की पत्नी शीबा और रफीक का नाम हत्या में सामने आया था। पुलिस ने फरमान और शीबा को जेल भेजा था, घटना में शामिल फरमान का साथी रफीक फरार है। न्यायालय के आदेश पर मंगलवार को मुनादी कराते हुए उसके घर में नोटिस चस्पा कराया है। इसके बाद भी हाजिर नहीं होता है तो आगे जो आदेश होगा कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें