फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: घर में फंदे से लटका मिला किशोरी का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। कोडरा गांव में किशोरी का शव मंगलवार की सुबह 11 बजे घर की कच्ची कोठरी में फंदे से लटका मिला। परिजनों ने पुलिस को बताया कि किशोरी मानसिक रूप से अस्वस्थ थी। उसका इलाज चल रहा था।
विज्ञापन

अजगैन कोतवाली क्षेत्र के कोडरा गांव निवासी प्रकाश ने बताया कि बेटी पुष्पा (17) मंगलवार सुबह घर पर अकेली थी। वे अपनी पंक्चर बनाने की दुकान पर गए थे। पत्नी सावित्री खेत पर गई थी। पूर्वाह्न करीब 11 बजे भतीजी पूर्णिमा घर आई तो बेटी को रस्सी के फंदे से लटका देखा।
वह चीखते हुए बाहर आई और अपने घर वालों को बताया, तब घटना का पता चला। पुलिस को पिता ने बताया कि बेटी दो साल से मानसिक रूप से अस्वस्थ थी। उसका इलाज चल रहा था। पुष्पा तीन भाई-बहनों में बड़ी थी। बेटी की मौत से परिजन बेहाल हैं। कोतवाल सुरेश सिंह ने बताया शव का पोस्टमार्टम में हैगिंग की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें