पुरवा। भगतखेड़ा गांव निवासी युवक की संदिग्ध हालात में मौत की घटना में बुधवार को शव का पोस्टमार्टम हुआ। इसमें सिर पर चोट लगने से मौत की पुष्टि हुई है। बता दें कि मृतक के पिता ने बहू पर ही बेटे की हत्या का आरोप लगाया था।
पुरवा कोतवाली क्षेत्र के गांव भगतखेड़ा निवासी शुभम (26) गाजियाबाद में मजदूरी करता था।मंगलवार दोपहर बहू पूजा पति शुभम का शव लेकर घर (अपनी ससुराल) पहुंची थी और बीमारी से मौत होने की बात बताई थी। बेटे का शव देख पिता पुत्र बृजलाल ने बहू पर ही हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को बताया था।
पिता ने बताया था कि साल 2024 में शादी के बाद बहू मदारीखेड़ा गांव अपने मायके में रह रही है, बेटा गाजियाबाद में था, फिर बहू उसका मृत शरीर कैसे लेकर आई, उसी ने बेटे को मारा है। पोस्टमार्टम में सिर की चोट से मौत की पुष्टि हुई है।
कोतवाल अमरनाथ यादव ने बताया कि पोस्टमार्टम कराया गया है, सिर की चोट से मौत की पुष्टि हुई है। अभी तहरीर नहीं आई है।