फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: एक्सप्रेसवे पर सड़क किनारे खड़ी कार में टकराई दूसरी कार, पांच घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
औरास। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर टोल प्लाजा के पास सड़क किनारे खड़ी कार में तेज रफ्तार कार पीछे से टकरा गई। इससे कार में बैठे पांच लोग घायल हो गए। यूपीडा की गश्ती टीम ने घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी में भर्ती कराया। एक युवक को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

बाराबंकी के जैदपुर थानाक्षेत्र के अली अकबर गांव निवासी इमरान (25) , मो. सैरिफ (40), अता (30) और मो. आजम (30) अजमेर शरीफ दर्शन कर लौट रहे थे। बुधवार की सुबह पांच बजे औरास टोल प्लाजा के पास कार एक्सप्रेसवे के किनारे खड़ी कर उसी में बैठकर आराम करने लगे।
इसी दौरान आगरा से लखनऊ की ओर जा रही तेज रफ्तार कार ने खड़ी कार में टक्कर मार दी। इससे कार में बैठे पांचों लोग घायल हो गए। यूपीडा की एंबुलेंस ने सभी को स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। प्राथमिक उपचार बाद इमरान की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर किया गया।थानाध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि खड़ी कार में दूसरी कार टकराई थी। चार को मामूली और एक को गंभीर चोट आई है। अभी किसी ने तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें