फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: होमगार्ड के घर से 30 लाख की चोरी

सार

चकलवंशी (उन्नाव) के कोरारी कला गांव में होमगार्ड सुनील कुमार सिंह के घर में चोरों ने चादर के सहारे घुसकर 30 से 35 लाख की चोरी की। पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
चोरी की घटना में जांच करती फॉरेंसिक टीम। संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चकलवंशी (उन्नाव)। कोरारी कला गांव निवासी होमगार्ड के घर बुधवार की रात चोरी हो गई। पीछे की दीवार से छत पर पहुंचे चोर, चादर बांधकर आंगन में उतर गए। पीड़ित के अनुसार अलमारी और बक्सों के ताले तोड़कर चोर दो लाख रुपये और 28 लाख के जेवर ले गए हैं। सूचना पर पुलिस ने फॉरेंसिक टीम के साथ जांच की।
विज्ञापन

माखी थानाक्षेत्र के कोरारीकला गांव निवासी सुनील कुमार सिंह होमगार्ड हैं। इस समय में कानपुर में यातायात ड्यूटी पर तैनात है। सुनील ने बताया कि बुधवार रात नौ बजे घर लौटे थे। रात में पत्नी पूनम, बेटा दिव्यांश, बेटी दिव्यांशी और भतीजे भूपेंद्र सिंह के साथ खाना खाया। बिजली न आने और गर्मी अधिक होने से घर के बाहर बरामदे में चारपाई डालकर सभी सो गए। बृहस्पतिवार सुबह पांच बजे घर के अंदर गए तो देखा कमरों, बक्सों और अलमारी के ताले टूटे और सारा सामान बिखरा पड़ा था।
पीड़ित ने बताया कि चोर पीछे की दीवार से छत पर पहुंचे और चादर के सहारे आंगन में उतर गए। पीड़ित के मुताबिक दो अलमारी, बक्सा और बेड में सोने-चांदी के जेवर और दो लाख रुपये रखे थे वह सब चोरी हो गया है। 30 से 35 लाख की चोरी हुई है। सूचना पर फॉरेंसिक टीम ने भी जांच की।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष योगेश कुमार सिंह ने बताया कि फोरेंसिक टीम ने भी जांच की है। सर्विलांस की भी मदद ली जा रही है। जल्द से जल्द घटना के खुलासे के प्रयास किए जा रहे हैं।

चोरी की घटना में जांच करती फॉरेंसिक टीम। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें