फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: मायके में रह रही पत्नी को युवक ने मारा चाकू

विज्ञापन
फोटो-21- जिला अस्पताल में भर्ती चाकू के हमले से घायल खुशी। संवाद - फोटो : इंटरनेशनल वॉलीबॉल चैंपियनशिप में अंक अर्जित करने का प्रयास करते खिलाड़ी।
विज्ञापन
उन्नाव। मगरवारा स्थित मायके में रह रही महिला पर पति ने पेट और हाथ में चाकू से हमला कर घायल कर दिया। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। परिजनों ने भाग रहे पति को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

सदर कोतवाली के मगरवारा निवासी अनिल सविता ने बताया कि बेटी खुशी (23) का विवाह तीन साल पहले सोहरामऊ थाना क्षेत्र के महनौरा गांव निवासी रंजीत से किया था। शादी के बाद से ही रंजीत बेटी को प्रताड़ित करने लगा। बेटी के नाम संचालित समूह से कई बार कर्ज भी ले चुका है। पति की इन हरकतों से परेशान बेटी ने दो महीने पहले तलाक का मुकदमा कर दिया। इसके बाद मायके में रहने लगी।
बुधवार की सुबह रंजीत घर आया। अपने साथ चाकू लेकर आया था। घर आते ही बेटी से फिर बदसलूकी शुरू कर दी। विरोध करने पर चाकू से उसके पेट और हाथ पर कई वार कर घायल कर दिया।
विज्ञापन

बेटी की चीख सुनकर दौड़े तो उसने भागने का प्रयास किया। उसे पकड़कर पुलिस को सौंपा है। घायल बेटी का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। कोतवाल संजीव कुशवाहा ने बताया कि आरोपी पति हिरासत में है। पिता ने बेटी की हालत में सुधार के बाद तहरीर देने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें