फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: दीवार पर सिर पटक कर की थी किशोरी की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। रविवार को हुई अनुसूचित जाति की किशोरी की हत्या में सोमवार को दो डॉक्टरों के पैनल से शव का पोस्टमार्टम किया। दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका पर स्लाइड बनाई गई है। नामजद आरोपियों को जेल भेजने की मांग करते हुए परिजन, बसपा जिलाध्यक्ष के साथ कोतवाली पहुंचे। पुलिस ने समझाया और जांच व सख्त कार्रवाई का अश्वासन देकर शांत कराया। पोस्टमार्टम हाउस में एसडीएम और सीओ हसनगंज मौजूद रहे।
विज्ञापन

सदर कोतवाली के एक गांव निवासी (15) साल की किशोरी गांव में ही कक्षा आठ की छात्रा थी। तीन साल पहले मां की जलकर मौत हो जाने के बाद से पिता-पुत्री ही घर पर रहते थे। रविवार दोपहर पिता बकरी चराने गए थे, बेटी घर पर थी। शाम 5:30 बजे लौटने पर बेटी का घर के पीछे के कमरे में खून से लतपथ शव मिला था। कपड़े भी अस्त-व्यस्त थे। पुलिस की जांच के बाद पिता ने अपने ही चचेरे भाई संजय और भतीजे शिवम पर बेटी की हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार भी कर लिया था।
सोमवार को पिता दोनों को जेल भेजने पर अड़ गया। बसपा जिलाध्यक्ष दिनेश गौतम पदाधिकारियों के साथ कोतवाली पहुंचे और हंगामा करने लगे। दही थानाध्यक्ष अवनीश सिंह ने उन्हें शांत कराया और जांच के बाद कार्रवाई की बात कही। हंगामे को देखते हुए पोस्टमार्टम हाउस में एसडीएम सदर क्षितिज द्विवेदी, सीओ हसनगंज अरविंद चौरसिया, कोतवाल संजीव कुशवाहा सहित भारी संख्या में फोर्स मौजूद रहा। सीओ परिजनों को ढांढस बंधाते रहे। दो डॉक्टरों के पैनल में शामिल असोहा सीएचसी के डॉ. अरविंद सिंह और भगवंतनगर पीएचसी के डॉ. आशुतोष राज ने शव का पोस्टमार्टम किया। शाम करीब तीन बजे पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद परिजन शव लेकर गए, तब मामला शांत हुआ।
विज्ञापन

कोतवाल संजीव कुशवाहा ने बताया कि पुलिस घटना के खुलासे के करीब है, कुछ बिंदु हैं जिन पर जांच चल रही है। जल्द खुलासा किया जाएगा।

घटना के खुलासे के करीब, सात को पूछताछ के लिए उठाया
मोबाइल की सीडीआर से मिली सफलता, पड़ोसी युवक के होने की चर्चा
संवाद न्यूज एजेंसी
उन्नाव। घटना के खुलासे में लगी पुलिस और एसओजी आरोपी तक पहुंच गई है। घटना में पड़ोसी युवक के शामिल होने की चर्चा है। मोबाइल का सीडीआर निकलवाने पर पता चला है। पुलिस ने किशोरी के पिता के साथ, नामजद पिता-पुत्र और सात अन्य लोगों को पूछताछ के लिए उठाया है।
खुलासे में लगी पुलिस को पता चला कि किशोरी पिता का मोबाइल अपने पास रखती थी। मोबाइल का सीडीआर निकलवाया गया तो उसमें कुछ संदिग्ध नंबर मिले हैं। उन नंबरों के आधार पर पुलिस ने युवकों को उठाया है, पुलिस सूत्रों के मुताबिक जिनको नामजद किया गया है वह घटना में शामिल ही नहीं हैं। पड़ोस में ही रहने वाले एक युवक ने घटना को अंजाम दिया है। फिलहाल पुलिस अभी और जांच कर रही है। मंगलवार को पुलिस घटना का खुलासा कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें