फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: सिर में चोट लगने से ई-रिक्शा चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनिक। शिवनगर मोहल्ले में किराए पर रहने वाले ऑटो चालक की सिर में चोट लगने से मौत हो गई। भाई के अनुसार बारिश के दौरान जीने से गिरने से सिर में चोट लग गई थी।
विज्ञापन

बिहार थाना क्षेत्र के भदेउरा गांव निवासी कुलदीप (40) किराए के कमरा लेकर ऑटो चलाता था। छोटे भाई प्रदीप ने बताया कि मकान मालिक के भाई समी ने बताया कि बारिश के दौरान छत से उतरते समय कुलदीप जीने से गिरकर घायल हो गया है। समी ने ही उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। दही थानाध्यक्ष अवनीश सिंह ने बताया कि छत से गिरकर मौत होने की सूचना पर पोस्टमार्टम कराया गया है। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें