फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: कमरे में फंदे से लटका मिला युवक का शव

विज्ञापन
फोटो-11- सुभाष सैनी (फाइल फोटो) । स्रोत: परिजन
विज्ञापन
उन्नाव। किशोरीखेड़ा गांव में युवक का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। पुलिस की जांच में पता चला कि रविवार को पत्नी के मायके वाले आए थे। विवाद के दौरान मारपीट की। पत्नी भी परिजनों के साथ मायके चली गई थी। इसी से आहत होकर उसने खुदकुशी की।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के किशोरीखेड़ा गांव निवासी सुभाष (27) दही चौकी स्थित एक कंपनी में काम करता था। बड़े भाई विजय ने बताया कि सुभाष शराब का लती था। उसकी शादी शुक्लागंज के पोनी रोड निवासी कंचन से दिसंबर 2024 में हुई थी। शादी के तीन महीने बाद से पति-पत्नी में विवाद शुरू हो गया था।
रविवार को विवाद होने पर पत्नी ने अपने घर वालों को बताया था। उन लोगों ने आकर भाई के साथ मारपीट की थी और अपनी बेटी को लेकर चले गए थे। दो दिन तक भाई परेशान रहा और बुधवार की सुबह 11 बजे उसने घर में ही फंदा लगाकर जान दे दी। वह चार भाइयों में सबसे छोटा था। बेटे की मौत से मां मालती और अन्य परिजन बेहाल हैं। कोतवाल संजीव कुशवाहा ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। अभी परिजनों ने तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें