फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: दिल्ली के मोहित को हरा कानपुर के रवि पहलवान दंगल केसरी

विज्ञापन
-दंगल में एक-दूसरे को चित करने का प्रयास करते पहलवान। स्रोत: आयोजक - फोटो : Samvad
विज्ञापन
उन्नाव। बिछिया क्षेत्र के गांव ओरहर स्थित साखो देवी मंदिर प्रांगण में देवोत्थानी एकादशी पर्व पर दंगल आयोजित किया गया। इसमें दिल्ली के मोहित को हराकर कानपुर के रवि पहलवान ने दंगल केसरी का खिताब जीता।
विज्ञापन

शुक्रवार को हुए दंगल में 24 कुश्तियां हुई। ओरहर के जयंत ने बाराबंकी के कलुवा पहलवान को हराया। राहुल इटावा व सुऐब लखनऊ के बीच बराबर की कुश्ती हुई। भूरा पहलवान कन्नौज व संजय कानपुर के बीच कांटे की कुश्ती हुई। दंगल में मथुरा, इटावा, दिल्ली, राजस्थान व अन्य प्रांतों के पहलवानों ने कुश्ती कला का प्रदर्शन किया।
दंगल की निर्णायक कुश्ती कानपुर के रवि पहलवान व दिल्ली के मोहित के बीच हुई। इसमें रवि को दंगल केसरी के खिताब से नवाजा गया। कार्यक्रम में पूर्व प्रमुख कृष्णपाल सिंह, पूर्व प्रधान व दंगल आयोजक दिलीप सिंह, पवन द्विवेदी, मनोज सिंह, महेंद्र शुक्ला, हरिकरन सिंह, मंटू सिंह व अर्जुन यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें