फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: मिर्री चौराहे पर लगा जाम, विधायक का काफिला भी फंसा

विज्ञापन
मिर्री चौराहे पर जाम खुलवाते विधायक अनिल सिंह और मौजूद पुलिस। संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
पुरवा। दही-मोहनलालगंज मार्ग स्थित मिर्री चौराहे पर शुक्रवार देर शाम वाहनों की लंबी कतार लग गई। करीब 5:30 बजे वाहनों के निकलने की होड़ में यातायात उलझ गया। जाम में विधायक अनिल सिंह का काफिला भी फंसा। विधायक ने खुद जाम खुलवाना शुरू किया। कुछ देर में पुलिस पहुंची और बैरिकेडिंग लगाकर एक-एक करके वाहनों को निकलवाया।
विज्ञापन

जाजमऊ पुल की मरम्मत के चलते बड़े वाहनों का रूट डायवर्जन किया गया है। इससे मिर्री चौराहे पर ट्रकों और डंपरों की आवाजाही बढ़ गई है। सुबह से रात तक वाहनों की लंबी कतारें लग रही हैं। मिर्री चौराहे से पुरवा-सोहरामऊ और पुरवा-पाटन मार्ग जुड़ते हैं। चौराहा संकरा होने और पर्याप्त जगह न होने के कारण वाहनों के मुड़ते समय अक्सर जाम लग जाता है। इससे राहगीरों और स्थानीय लोगों को भी परेशानी उठानी पड़ रही है। शुक्रवार शाम करीब पांच बजे जाम में विधायक अनिल सिंह भी फंस गए। उन्होंने गाड़ी से उतरकर जाम खुलवाना शुरू किया। इस पर कोतवाल मौके पर पहुंचे और बैरिकेडिंग लगाकर कतारबद्ध गाड़ियां निकलवाई, तब आधे घंटे बाद जाम खत्म हुआ।
कोतवाल भवन सिंह मौर्य ने बताया कि जाजमऊ पुल पर निर्माण कार्य के चलते बड़े वाहनों की आवाजाही बढ़ी है। चौराहे पर पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई जाती है, जो जाम खुलवाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें