फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: 13 गोशालाओं के बाद भी सड़क पर छुट्टा मवेशियों की भरमार

विज्ञापन
करोवन परियर मार्ग पर बसधना गांव के पास मुख्य सड़क पर बैठे छुट्टा मवेशी। संवाद। - फोटो : credit
विज्ञापन
परियर। पूरे ब्लाॅक में 13 गोशालाओं के संचालन के बाद भी सड़क पर छुट्टा मवेशियों की संख्या कम नहीं हो रही है। मवेशियों के रास्ते में बैठने से हादसों का खतरा बढ़ गया है।
विज्ञापन


विकासखंड सिकंदरपुर सरोसी के परियर से करोवन को जाने वाली 23 किलोमीटर लंबी सड़क कई गांवों से गुजरती है। इस सड़क में हाजीपुर गांव में मुख्य बाजार के पास, बसधना में प्राथमिक विद्यालय मोड़, परियर में बैंक वाली गली के सामने, चिलौला गांव के पास सहित अन्य स्थानों पर छुट्टा मवेशी झुंड में बैठे रहते हैं। कुछ स्थानों पर तो यह मवेशी सिर्फ कुछ घंटों के लिए ही हटते हैं, बाकी पूरा समय सड़क पर ही बैठे रहते हैं। इससे अक्सर इस रास्ते से गुजरने वाले राहगीर दुर्घटना का शिकार हो जाते हैं।
रात में इन छुट्टा मवेशियों की संख्या और अधिक बढ़ जाती है जो कम रोशनी होने के कारण राहगीरों को चुटहिल कर देती है। बताया जाता है कि ब्लाक क्षेत्र में कुल 13 गोशालाएं संचालित हैं, जिसमें आधिकारिक आंकड़ों के हिसाब से लगभग 18 सौ मवेशी इन गोशालाओं में बंद हैं। इसके विपरीत गोशालाओं से ज्यादा छुट्टा मवेशी सड़कों पर घूम रहे हैं। सीवीओ डॉ. विनोद कुमार का कहना है कि मवेशियों को संरक्षित कराने की जिम्मेदारी बीडीओ की है। मामले में बीडीओ को पत्र लिखेंगे।

करोवन परियर मार्ग पर बसधना गांव के पास मुख्य सड़क पर बैठे छुट्टा मवेशी। संवाद।- फोटो : credit

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें