फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: पुरानी पेंशन बहाली और टीईटी बाध्यता खत्म करने की शिक्षकों ने उठाई मांग

विज्ञापन
बीएसए कार्यालय के बाहर हुए धरने में मौजूद शिक्षक। संवाद - फोटो : credit
विज्ञापन
उन्नाव। पुरानी पेंशन बहाली और टेट बाध्यता को समाप्त करने सहित अन्य मुद्दों को लेकर उप्र प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने शिक्षकों के साथ बीएसए कार्यालय के बाहर धरना दिया। बाद में सीएम को संबोधित ज्ञापन एडीएम को सौंपा।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष बृजेश पांडेय ने कहा कि शिक्षकों से बीएलओ, जनगणना, परीक्षा सब एक साथ ऐसे कराई जा रही हैं कि स्कूल की व्यवस्था ही चरमरा गई है। शिक्षक मानसिक परेशान है। यह माहौल असहनीय है। अब निष्कर्ष का समय आ गया है, आज से पूरे प्रदेश के जिला मुख्यालय पर जो विरोध की लौ जलाई गई है, वह अब प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिनेश चंद्र शर्मा के नेतृत्व में लखनऊ से लेकर दिल्ली तक सूरज का उजाला बनकर रहेगी। हम पुरानी पेंशन भी लेंगे और टीईटी की बाध्यता भी वापस होगी, चाहे विधानसभा का घेराव हो या संसद का, शिक्षक एकता अब पीछे हटने वाली नहीं है।
गजेंद्र वर्मा ने कहा कि लड़ाई लंबी हो सकती है पर जीत तो शिक्षक एकता की ही होगी। अन्य शिक्षकों ने भी अपना संबोधन दिया। धरने के बाद विनोद तिवारी, संजय सिंह, गजेंद्र यादव, श्यामू, शिवम चौरसिया, अरविंद सिंह, महेंद्र सिंह, राघवेंद्र सिंह, अनुपम मिश्र, रामजन्म सिंह सहित सैकड़ों शिक्षक नारेबाजी करते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे। वहां एडीएम राजेश मिश्र को ज्ञापन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें