फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: अगस्त क्लब ने पीकेसी क्लब को 10 विकेट से हराया

विज्ञापन
जिला क्रिकेट एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ विजयी टीम के खिलाड़ी। स्रोत: एसोसिएशन
विज्ञापन
उन्नाव। जिला क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित 17वीं डॉ. सुखदेव प्रसाद गुप्ता अंडर-16 जनपदीय क्रिकेट लीग में मंगलवार को दूसरा मैच खेला गया। इसमें अगस्त क्लब ने पीकेसी क्लब को 10 विकेट से हराया।
विज्ञापन

नवाबगंज आशाखेड़ा के एसआरएमएस क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए मैच में पीकेसी क्लब ने पहले बल्लेबाजी की। अगस्त क्लब के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विपक्षी टीम के बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का अवसर नहीं दिया। पूरी टीम 35 ओवर के मैच में 29 ओवर ही खेल सकी और 120 रन बनाकर आलआउट हो गई। इसमें आयुष यादव ने 64 तथा पार्थ त्रिवेदी ने 17 रनों का योगदान किया। अगस्त क्लब की ओर से समर्थ रावत ने तीन विकेट तथा अभिषेक यदुवंशी, सुयश सिंह और मो.अल्तमश ने 2-2 विकेट हासिल किए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी अगस्त क्लब की टीम ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। टीम की ओर से सुयश सिंह ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 76 रन की नाबाद पारी खेली। कृष्णा यादव ने 25 रन बनाए। दोनों बल्लेबाजों ने शानदार साझेदारी करते हुए टीम को बिना कोई विकेट गंवाए लक्ष्य तक पहुंचा दिया। इस प्रकार अगस्त क्लब ने यह मुकाबला 10 विकेट से जीत लिया।
विज्ञापन

शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए सुयश सिंह को मैन ऑफ द मैच चुना गया। अंपायरिंग की भूमिका शिशिर बाजपेई एवं ओम ने निभाई। स्कोरर सूरज त्रिपाठी रहे। जिला क्रिकेट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष नवीन सिन्हा, महामंत्री पीके मिश्रा, राकेश कुमार अस्थाना, शंकर श्रीवास्तव, शाकिर हुसैन, कोच नाजिम अली व सुधीर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें