फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: उपनिरीक्षक बनीं आर्या, नियुक्ति पत्र मिलते ही खिला चेहरा

विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से नियुक्ति पत्र लेतीं आर्या शुक्ला। स्रोत: परिजन।
विज्ञापन
मौरावां। हिलौली के झाऊखेड़ा निवासी आर्या शुक्ला को शुक्रवार को पुलिस लाइन लखनऊ में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों नियुक्ति पत्र मिला। नियुक्ति पत्र मिलते ही आर्या का चेहरा खिल उठा।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत रजवाड़ा के मजरे झाऊखेड़ा निवासी शिक्षामित्र सुनील शुक्ला की बेटी आर्या शुक्ला ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री के हाथ से नियुक्ति पत्र प्राप्त किया। आर्या ने वर्ष 2025 की यूपी एसआई महिला विंग की परीक्षा उत्तीर्ण की थी। उन्होंने 31वीं रैंक प्राप्त की थी। इस कामयाबी के पीछे आर्या ने अपनी मां और पिता सहित शिक्षा देने वाले सभी गुरुजनों का आभार जताया। मां हेमा शुक्ला गृहिणी हैं। उनकी इस उपलब्धि ने परिजनों सहित क्षेत्र का मान बढ़ाया है।
आर्या ने कहा कि वह अभी और बड़े पदों के लिए लगातार मेहनत कर ऊंचा मुकाम हासिल करने का सपना देख रही हैं। उपनिरीक्षक बनने पर क्षेत्रीय लोगों में अशोक मिश्रा, अनुज शुक्ला, संजय शुक्ला, ललित श्रीवास्तव व धर्मेश तिवारी सहित अन्य लोगों ने बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें