फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: बिना व्यायाम न दाैड़ें, खिंच सकती हैं मांसपेशियां

विज्ञापन
स्टेडियम में दौड़ का अभ्यास करते खिलाड़ी। स्रोत: कोच
विज्ञापन
उन्नाव। जिला क्रीड़ा स्टेडियम में चल रहे प्रशिक्षण शिविर में शनिवार को प्रशिक्षु खिलाड़ियों को कोच ने जरूरी सुझाव दिए। कहा कि बिना व्यायाम दौड़ लगाने पर मांसपेशियों में खिंचाव हो सकता है।
विज्ञापन

कोच कुशमेश कुमार ने बताया कि बिना व्यायाम के दौड़ न लगाएं। इससे मांसपेशियों में खिंचाव हो सकता है। एथलेटिक्स में 15-20 मिनट का व्यायाम जरूरी है। हमेशा दौड़ने में पंजों का इस्तेमाल करें। एड़ी पर दौड़ने से बचना चाहिए। हाथ 90 डिग्री में आगे-पीछे चलना चाहिए। बगल में हाथ नहीं होने चाहिए। कंधे ढीले और मुट्ठी हल्की बंद रहें। सांस को रोककर नहीं रखना चाहिए। नाक से छोटी-छोटी सांस लें और मुंह से छाेड़ें। सांस फूले तो कदम छोटे कर देना चाहिए। हर महीने एक हफ्ते हल्की ट्रेनिंग करनी चाहिए। इससे शरीर को रिकवर करने में मदद मिलती है। प्रशिक्षण शिविर में 13 प्रशिक्षु शामिल रहे। उधर राजा शंकर सहाय इंटर कॉलेज में चल रहे क्रिकेट प्रशिक्षण शिविर में 17 खिलाड़ी पहुंचे। यहां पर कोच ओम मिश्रा ने गेंदबाजी, बल्लेबाजी व कैच पकड़ने का अभ्यास कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें