फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: बाढ़ में डूबीं 7122 किसानों की खुशियां दिवाली से पहले नहीं मिलेगा मुआवजा

विज्ञापन
बांगरमऊ तहसील के गांव लहरापुर में धान की फसल में भरा पानी। स्रोत: आर्काइव
विज्ञापन
उन्नाव। गंगा की बाढ़ ने किसानों की फसलों को तो बर्बाद किया ही साथ ही उनके त्योहार की खुशियों पर भी पानी फेर दिया है। फसल नुकसान के आकलन के बावजूद जिले के 7,122 किसानों को अब तक मुआवजा नहीं मिला है। आर्थिक तंगी के चलते कई किसान रबी की फसलों की बोआई तक नहीं कर पाए हैं। उनकी सबसे बड़ी चिंता यह है कि चार दिन बाद दीपावली का त्योहार कैसे मनाएंगे। दूसरी ओर अधिकारी बजट समाप्त होने की बात कहकर जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ रहे हैं।
विज्ञापन

इस साल गंगा में आई बाढ़ ने तीन बार खतरे के निशान को पार किया था। गंगा की बाढ़ से सई, कल्याणी और लोन नदी भी उफनाई थीं। बाढ़ की चपेट में जनपद के सभी छह तहसीलों के 95 गांव आए थे। पानी कम होने पर प्रशासन ने सर्वे कराया था। इसमें करीब 4701 हेक्टेयर में 20,122 किसानों की धान, मक्का आदि फसलों के नुकसान का आकलन हुआ।
इनमें से अब तक करीब 13000 किसानों के खातों में फसल मुआवजे के 5.21 करोड़ भेजे जा चुके हैं लेकिन 7122 किसान अभी भी मुआवजे का इंतजार कर रहे हैं। किसानों का कहना है कि फसलों के जरिये ही त्योहार मनाने की तैयारी की थी लेकिन बाढ़ ने सारे अरमानों पर पानी फेर दिया। रही सही कसर मुआवजे की लेटलतीफी ने पूरी कर दी है। बाढ़ समाप्त हुए करीब एक माह हो गया है लेकिन अभी तक आर्थिक सहायता नहीं मिल पाई है। ऐसे में खाली जेब से त्योहार कैसे मना पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें