फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: खरीदारी से पहले जांचें सोने की शुद्धता, मेकिंग चार्ज पर 30 फीसदी छूट

विज्ञापन
आभूषण पंसद करते ग्राहक। स्रोत: कारोबारी
विज्ञापन
उन्नाव। त्योहारों पर सोने और चांदी के आभूषणों की खरीदारी के लिए ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए कारोबारियों ने छूट और उपहार की योजना तैयार की है। त्योहार पर सोने की शुद्धता को लेकर ग्राहकों में भ्रम की स्थिति दूर करने के लिए आभूषणों पर हॉलमार्क और एचयूआईडी नंबर की जांच के साथ मशीन से शुद्धता परीक्षण की सुविधा भी उपलब्ध कराई जा रही है।
विज्ञापन

धनतेरस से दिवाली तक होने वाली खरीदारी को लेकर कारोबारियों ने विशेष तैयारियां की हैं। सराफा व्यापारी मिथलेश और अंकित मिश्रा ने बताया कि दुकान पर धनतेरस पर ग्राहक खरीदारी से पहले मशीन से सोने की शुद्धता की जांच करा सकते हैं। इसके अलावा आभूषण पर अंकित छह अंकों के एचयूआईडी नंबर को बीआईएस केयर एप पर डालकर हॉलमार्किंग और शुद्धता से जुड़ी जानकारी भी प्राप्त कर सकते हैं। इससे ग्राहक सोने की गुणवत्ता को लेकर आश्वस्त होकर खरीदारी कर सकेंगे।
मिथलेश ने बताया कि धनतेरस और दिवाली पर ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए विशेष ऑफर भी दिए जाएंगे। बताया कि 1900 रुपये से अधिक की खरीदारी पर उपहार दिया जाएगा। सोने और चांदी के आभूषणों पर मेकिंग चार्ज में 30 फीसदी की छूट जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें