फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: 50, 100 और 400 मीटर दौड़ में शिवांकी अव्वल

विज्ञापन
विजेता छात्रों के साथ अधिकारी व शिक्षक। स्रोत: शिक्षक
विज्ञापन
सफीपुर। न्याय पंचायतस्तरीय प्राथमिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता की 50 मीटर दौड़ बालिका वर्ग में शिवांकी और बालक में शिवम ने प्रथम स्थान हासिल किया। बीईओ ने विजेता बच्चों को पुरस्कार व प्रमाणपत्र वितरित किए।
विज्ञापन

जमालनगर गैर एहतमाली में आयोजित प्रतियोगिता में बालिका वर्ग की 50, 100 और 400 मीटर दौड़ में शिवांकी ने प्रथम स्थान पाया। 200 मीटर दौड़ में मान्या ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बालक वर्ग 50 मीटर दौड़ में शिवम ने बाजी मारी। 100 और 400 मीटर दौड़ में अमित ने जीत हासिल की। उच्च प्राथमिक स्तर बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में नैंसी ने पहला स्थान हासिल किया। दो, 400 और 600 मीटर दौड़ में शानू ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
गोला फेंक में शीतल कश्यप प्रथम रहीं। चक्का फेंक में सोनाली ने पहला स्थान पाया। उच्च प्राथमिक बालक वर्ग की 100 और 200 मीटर दौड़ में जॉन प्रथम स्थान पर रहे। 400 और 600 मीटर दौड़ में दीपचंद्र अव्वल रहे। कबड्डी बालक वर्ग में न्यामतपुर विजेता व उपविजेता जमालनगर टीम रही। बीईओ शुचि गुप्ता ने विजेताओं को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। ब्लॉक व्यायाम शिक्षक मनोज कुमार, ब्लॉक व्यायाम शिक्षिका अनीता सिंह, अमित तिवारी, तौसीफ अली खान, विनय कुमार, सूरज गुप्ता, अमित कुमार, लक्ष्मण शीले, सरोजनी देवी व सोनू कुमार व विश्वनाथ तिवारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें