फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: जयंती पर पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम को किया याद

विज्ञापन
पूर्व राष्ट्रपति के चित्र पर पुष्प अर्पित करते सपा जिलाध्यक्ष। स्रोत: कार्यकर्ता।
विज्ञापन
उन्नाव। सपाइयों ने बृहस्पतिवार को भारत रत्न पूर्व राष्ट्रपति एवं वैज्ञानिक डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती मनाई। उनके चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए उनके कार्यों को याद किया।
विज्ञापन

सपा जिलाध्यक्ष जयचंद विमल ने पार्टी कार्यालय में डॉ. कलाम के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। कहा कि डॉ. कलाम का जीवन सादगी, संघर्ष, शिक्षा, वैज्ञानिक सोच और राष्ट्रसेवा की प्रेरणादायक मिसाल है। उन्होंने परिश्रम और प्रतिभा के बल पर देश ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में भारत का गौरव बढ़ाया।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनसेवा के प्रति समर्पित रहने और समाज के कमजोर वर्गों की आवाज बनने का आह्वान किया। मोहम्मद इस्माइल, राजेश कुमार साधु, नरेंद्र सिंह लोधी, रमन पटेल, मंजीत यादव, राजकुमार लोधी, धीरेंद्र यादव, मंटू कटियार, जितेंद्र कुशवाहा, राजेश मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें