फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: बैडमिंटन के पुरुष युगल में शहर के अर्चित सिन्हा ने जीता खिताब

विज्ञापन
बैडमिंटन प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले भाई-बहन अर्चित व विभूति सिन्हा। स्रोत: परिजन - फोटो : Archive
विज्ञापन
उन्नाव। कानपुर के ग्रीनपार्क स्टेडियम के बहुउद्देशीय हॉल में आयोजित स्व. सीताराम पांडेय मेमोरियल द्वितीय उत्तर प्रदेश स्टेट सीनियर मेजर बैडमिंटन टूर्नामेंट के पुरुष युगल वर्ग में शहर के अर्चित सिन्हा ने लखीमपुर खीरी के शिवम के साथ जोड़ी बनाकर शानदार प्रदर्शन किया। दोनों खिलाड़ियों ने आगरा के आयुष अग्रवाल और दक्ष गौतम को हराकर खिताब जीता। इस खिलाड़ियों को बधाई दी गई है।
विज्ञापन

पुरुष युगल वर्ग के फाइनल में अर्चित सिन्हा व शिवम की जोड़ी ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। दोनों खिलाड़ियों ने पहला सेट 15-12 और दूसरा सेट 16-14 से जीतकर युगल वर्ग का खिताब अपने नाम किया। महिला युगल में अर्चित की बहन विभूति सिन्हा और नेहा पाल की जोड़ी उपविजेता रही। विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया।
अर्चित और विभूति लखनऊ के बीबीडी बैडमिंटन अकादमी के हॉस्टल में रहकर अभ्यास कर रहे हैं। सदर विधायक पंकज गुप्ता ने फोन कर दोनों खिलाड़ियों को बधाई दी। जिला विद्यालय निरीक्षक सुनील दत्त, उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव अरविंद श्रीवास्तव, जिला क्रीड़ा अधिकारी मुकेश सब्बरवाल, पीके मिश्रा, अभिषेक श्रीवास्तव, संजय श्रीवास्तव, ऋषभ पांडे, सुनील त्रिपाठी आदि ने भी शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें