फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: 60 मीटर में अंकित और 80 मीटर दौड़ में प्रशिष्टि अव्वल

विज्ञापन
मेडल व प्रमाणपत्र के साथ विजेता खिलाड़ी। स्रोत: आयोजक। - फोटो : Archive
विज्ञापन
उन्नाव। पं. दीनदयाल उपाध्याय स्पोर्ट्स स्टेडियम में जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन की ओर से आयोजित जूनियर ओपन एथलेटिक्स चैंपियनशिप आयोजित की गई। इसमें 60 मीटर दौड़ में अंकित और 80 मीटर दौड़ में प्रशिष्टि ने पहला स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में 112 बालक एवं 68 बालिकाओं ने प्रतिभाग किया। अंडर-16 बालक वर्ग की 60 मीटर दौड़ में अंकित प्रथम, समर द्वितीय और अर्जुन सिंह तीसरे स्थान पर रहे। बालक वर्ग की लंबी कूद में कृष्णा सिंह ने पहला स्थान हासिल किया। 600 मीटर दौड़ में आशीष तिवारी को पहला, हार्दिक गुप्ता को दूसरा व सचिन को तीसरा स्थान मिला। गोला फेंक (शॉट पुट) में शिवांश प्रथम, शोभित द्वितीय व आयुष प्रताप तृतीय स्थान पर रहे। बालिका वर्ग की 80 मीटर बाधा दौड़ में प्रथम स्थान पर प्रशिष्टि रहीं।
एसोसिएशन के सचिव सिद्धार्थ कृष्णा ने बताया कि चैंपियनशिप में विजेता खिलाड़ियों को 14 से 16 अक्तूबर तक हैदराबाद में आयोजित होने वाली नेशनल इंटर डिस्ट्रिक्ट जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में प्रतिभाग करने का अवसर मिलेगा। चयनित खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर जनपद का प्रतिनिधित्व करेंगे। जिला क्रीड़ा अधिकारी मुकेश कुमार सब्बरवाल, जिला एथलेटिक एसोसिएशन के अध्यक्ष रणविजय सिंह, युवा कल्याण अधिकारी अरुणेश कुमार, खेलो इंडिया कोच कुशमेश कुमार, गौरव यादव, सोनू सिंह व विकास अवस्थी आदि चयनित खिलाड़ियों को बधाई दी है।

मेडल व प्रमाणपत्र के साथ विजेता खिलाड़ी। स्रोत: आयोजक।- फोटो : Archive

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें