फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: एथलेटिक्स प्रतियोगिता में नवाबगंज जोन ओवरऑल चैंपियन

विज्ञापन
दौड़ प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते ​खिलाड़ी। स्रोत: आयोजक
विज्ञापन
उन्नाव। पं. दीनदयाल उपाध्याय स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रही माध्यमिक शिक्षा विभाग की जिलास्तरीय स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसजीएफआई) एथलेटिक्स चैंपियनशिप के अंतिम दिन शनिवार को विभिन्न दौड़ प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं। इस दौरान नवाबगंज जोन ने विभिन्न आयु वर्गों की स्पर्धाओं में बाजी मारी और 167 अंक हासिल करते हुए ओवरऑल चैंपियन का गौरव हासिल किया। विजेताओं को शील्ड व मेडल देकर पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में नवाबगंज जोन ने अंडर-14 बालिका, अंडर-17 बालक-बालिका, अंडर-19 बालिका तथा ओवरऑल चैंपियनशिप में प्रथम स्थान हासिल किया। अंडर-14 बालक वर्ग में उन्नाव शहर 31 अंक लेकर प्रथम और नवाबगंज 21 अंक के साथ दूसरे स्थान पर रहा। अंडर-14 बालिका वर्ग में नवाबगंज 36 अंक लेकर प्रथम तथा बीघापुर 21 अंक के साथ द्वितीय स्थान पर रहा। अंडर-17 बालक वर्ग में नवाबगंज 56 अंक लेकर प्रथम और उन्नाव शहर 32 अंक के साथ दूसरे स्थान पर रहा। अंडर-17 बालिका वर्ग में नवाबगंज ने 39 अंक लेकर प्रथम स्थान तथा सफीपुर ने 36 अंक के साथ द्वितीय स्थान पाया।
अंडर-19 बालिका वर्ग में नवाबगंज 34 अंक लेकर प्रथम रहा। सफीपुर को 31 अंक के साथ दूसरे स्थान पर संतोष करना पड़ा। अंडर-19 बालक वर्ग में सफीपुर 56 अंक लेकर प्रथम तथा नवाबगंज 31 अंक के साथ दूसरे स्थान पर रहा। ओवरऑल नवाबगंज 167 अंक लेकर चैंपियन बना और सफीपुर 104 अंक के साथ दूसरे स्थान पर रहा। नवाबगंज जोन की प्राशिष्ठि ने सौ मीटर दौड़, लंबी कूद और बाधा दौड़ में प्रथम स्थान पाकर व्यक्तिगत चैंपियनशिप जीती। फतेह खान ने गोला फेंक, चक्र फेंक और भाला फेंक में प्रथम स्थान हासिल कर व्यक्तिगत चैंपियन बनने का गौरव प्राप्त किया।
विज्ञापन

सदर विधायक पंकज गुप्ता व शिक्षक विधायक राजबहादुर सिंह चंदेल ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। जिला क्रीड़ा सचिव नवीन सिन्हा ने बताया कि 14 अक्तूबर को विजेता खिलाड़ी मंडल प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए बस से सीतापुर रवाना होंगे। प्रथम स्थान अथवा दो अलग-अलग इवेंट में द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ी ही इसके लिए अनुमन्य होंगे।
इस मौके पर डीआईओएस सुनील दत्त, जिला क्रीड़ा अधिकारी मुकेश सब्बरवाल, संयोजक हृदय राम वर्मा, कुष्मेश कुमार, प्रधानाचार्य अजय सिंह यादव, परमात्मा शरण आदि मौजूद रहे।

दौड़ प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते खिलाड़ी। स्रोत: आयोजक

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें