फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: मुख्यमंत्री अभ्युदय कोचिंग के मेधावियों को किया सम्मानित

विज्ञापन
सरकारी सेवाओं में चयनित व अन्य मेधावियों के साथ मौजूद सदर विधायक व अन्य। स्रोत: कर्मी। - फोटो : 1
विज्ञापन
उन्नाव। मुख्यमंत्री अभ्युदय कोचिंग में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं का प्रवर्तन कांस्टेबल और होमगार्ड के पद पर चयन हुआ है। ऐसे युवाओं को सम्मानित किया गया। इसके अलावा अन्य मेधावियों को भी पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

डॉयट परिसर में आयोजित कार्यक्रम में सदर विधायक पंकज गुप्ता ने मुख्यमंत्री अभ्युदय कोचिंग के छात्र दीपक सिंह को प्रवर्तन कांस्टेबल व आकांक्षा उपाध्याय को होमगार्ड पद पर चयनित होने पर मोमेंटो देकर सम्मानित किया। इसके अलावा अन्य मेधावियों को भी पुरस्कृत किया। विधायक ने विद्यार्थियों की मेहनत, लगन और उपलब्धियों की सराहना करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने के लिए प्रेरित किया। जिला समाज कल्याण अधिकारी श्रीप्रकाश पांडेय, विषय विशेषज्ञ अनुपम सिंह, शुभम सिंह, गौरव सिंह, दीपांशु, वैशाली यादव सहित अन्य शिक्षक व शिक्षिकाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें