फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: यूएसए की कंपनी क्राउन का भूमि पूजन आज, आएंगे मुख्य सचिव

विज्ञापन
फोटो-43- कार्यक्रम स्थल पर तैयारियों का जायजा लेते अ​धिकारी। संवाद
विज्ञापन
सोनिक (उन्नाव)। बिछिया क्षेत्र के सराय कटियान में निर्माणाधीन औद्योगिक गलियारे में उद्यम स्थापना के लिए यूएसए की कंपनी क्राउन बुधवार को भूमि पूजन कार्यक्रम कराने जा रही है। इसमें मुख्य सचिव के साथ अन्य अधिकारियों के आने की सूचना के बाद मंगलवार शाम को सिटी मजिस्ट्रेट व एसडीएम ने मौके पर पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया।
विज्ञापन

लखनऊ-कानपुर हाईवे, निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेसवे और कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे बीच बिछिया ब्लॉक के सराय कटियान में फेज-1 में 132 हेक्टेयर में औद्योगिक गलियारा (इंडस्ट्रियल काॅरिडोर) विकसित किया जा रहा है। औद्योगिक गलियारे को यूएसए की कंपनी क्राउन ने भी पसंद किया है। जनवरी में कंपनी के मुख्य अधिकारी रिचर्ड, इंजिन, तारीक आदि ने क्षेत्र का भ्रमण किया था। अधिकारियों ने पूरे क्षेत्र का दौरा करके सड़क निर्माण की स्थिति देखी थी।
अब कंपनी ने करीब 1500 करोड़ का निवेश करने की सहमति दी है। कंपनी कैन निर्माण का संयंत्र लगाएगी। इसमें शीतल पेय, एनर्जी ड्रिंक और बियर आदि के कैन बनेंगे। बुधवार को कंपनी द्वारा भूमि पूजन कार्यक्रम किया जा रहा है। इसमें मुख्य सचिव एसपी गोयल के साथ पूर्व मुख्य सचिव रहे मनोज कुमार सिंह भी आएंगे। मंगलवार शाम करीब साढ़े पांच बजे सिटी मजिस्ट्रेट मनोज सिंह, एसडीएम सदर राजेश कुमार विश्वकर्मा व सीओ विनी सिंह कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचीं। सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि अधिकारी सुबह 11 बजे पहुंचेंगे। कंपनी द्वारा सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें