फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: धीरेंद्र की हत्या में एसटीएफ ने भाजपा कार्यकर्ता को उठाया

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। महाराणा प्रताप चैरिटेबल फाउंडेशन के अध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह की 11 दिन पहले लखनऊ में हुई हत्या में एसटीएफ ने खंभौली गांव निवासी प्रापर्टी डीलल व भाजपा कार्यकर्ता को उठाया है। लखनऊ के गोल्फ सिटी थाने में पुलिस पूछताछ कर रही है। मृतक का मोबाइल मिलने पर संदेहजनक बिंदु सामने आने से वह शक के घेरे में है।
विज्ञापन

बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के राजेपुर गांव निवासी धीरेंद्र प्रताप सिंह ने डेढ़ साल पहले तहसील के पीछे जमीन पर कथित रूप से कृषि योग्य जमीन के नाम पर रजिस्ट्री कराकर प्लाटिंग की शिकायत की थी। तत्कालीन अधिकारियों के साथ मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर बिना धारा 80 की अनुमति के प्लाटिंग किए जाने का आरोप लगाया था। शासन स्तर से मामले की जांच के लिए टीम गठित की गई थी।
इसी जमीन से जुड़े मामले में तीन अप्रैल 2025 की रात तहसील परिसर में अधिकारियों के आवास के पास चहारदीवारी तोड़कर रास्ता बनाने का प्रयास हुआ था। उसी मामले में धीरेंद्र की कुछ लोगों से दुश्मनी चल रही थी। 29 अगस्त को लखनऊ में धीरेंद्र प्रताप की हत्या कर दी गई थी। लखनऊ पुलिस ने घटना में शामिल मृतक के चालक, उसकी पत्नी और भाई को गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन

मृतक का मोबाइल मिलने के बाद अब पुलिस ने बेहटामुजावर थानाक्षेत्र के गांव पिड़ना निवासी भाजपा कार्यकर्ता व प्रापर्टी डीलर रणंजय प्रताप सिंह उर्फ मोनू को एसटीएफ ने मंगलवार को पूछताछ के लिए उठाया है। सूत्रों के अनुसार गोल्फ सिटी थाने में पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। रणंजय 2013 से 2023 तक क्रय-विक्रय समिति के अध्यक्ष रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें